Weather Update: उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट, ठंडी हवाओं के असर से गर्मी रहेगी गायब।
Mar 29, 2025, 07:51 IST
|
खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C के अंदर पहुंच चुका है, जबकि कुछ दिन पहले यह इन इलाको में तापमान 42°C तक जा रहा था।
तापमान गिरने की वजह?
इस बदलाव का मुख्य कारण साइबेरियन लो से प्रेरित पश्चिमी विक्षोभ (WD) है, जिस से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं WD के जाने के बाद भारत में प्रवेश कर रही हैं।
ये हवाएं 20-25 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हैं, और झोंकों की गति 30-35 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
हांलांकि, इस पूरे बदलाव के दौरान कोई बारिश या बादल नहीं बनने वाले हैं, सिर्फ तेज ठंडी हवाओं का असर रहेगा।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट:- कुछ दिन पहले जहां राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 42°C को छू रहा था, वहीं अब यह कई जगहों पर 25-27°C तक सिमट गया है।
न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है, जो पहले 20°C से ऊपर था, अब कई शहरों में सिंगल डिजिट (9°C से कम) पहुंच चुका है।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों तक यह गिरावट बनी रहेगी।
उत्तर प्रदेश के आज भी पारा काफी जगह 37°C से ऊपर रहा।
क्योंकि यहां अभितक हवाएं नहीं पहुंची हैं।
कल से बुंदेलखंड, अवध और पूर्वांचल में भी तापमान गिरेगा।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
29 और 30 मार्च को भी ठंडी हवाएं जारी रहेंगी।
कई जगह अधिकतम तापमान 29°C से नीचे रह सकता है।
न्यूनतम तापमान कई जगहों पर 9°C से भी कम दर्ज किया जा सकता है।
हवाओं की गति 20-25 किमी/घंटा, जबकि झोंके 30-35 किमी/घंटा तक रहेंगे।
कहीं-कहीं 40km/h की रफ्तार भी रह सकती है।
उत्तर प्रदेश में भी तापमान में गिरावट होगी, लेकिन हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की तुलना में हल्की रहेगी।
31 मार्च तक यह ठंडक जारी रहेगी, लेकिन 1 अप्रैल से तापमान फिर से बढ़ने लगेगा।
गर्मी फिर से कब लौटेगी?
अप्रैल के पहले हफ्ते तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 7 से 10 अप्रैल के बाद उत्तर और मध्य भारत में तेज गर्मी का दौर शुरू होने की संभावना है।
अप्रैल के दूसरे हफ्ते से तापमान फिर से 40°C के पार जा सकता है और लू जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।
आगे समयानुसार अपडेट दे दी जाएगी।
Weather: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, महाराष्ट्र-कर्नाटक में गरज के साथ बारिश; कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना
दिल्ली-गुरुग्राम व द्वारका एक्सप्रेसवे पर बाइक-ऑटो और ई-रिक्शा चलाने पर बैन, पकड़े जाने पर मोटा चालान
WhatsApp Group
Join Now
WhatsApp channel
Join Now