आपको बता दें कि 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। आइए इस खास दिन पर कुछ ऐसे देशों के बारे में जानते हैं जहां पर हिंदी बोली-समझी जाती है।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में नेपाली के साथ-साथ मैथली, भोजपुरी और हिंदी भाषा का ज्ञान रखने वाले लोग आसानी से मिल सकते हैं।

बांग्लादेश में हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला भाषा को बोलने और समझने वाले लोगों की तादाद अच्छी खासी है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिजी में भी हिंदी भाषा को बोलने और समझने वाले लोग मिलते हैं।

इन देशों में घूमने का प्लान बनाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको ट्रिप में भाषा की वजह से किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा

साउथ अफ्रीका जैसे देश में भी आपको हिंदी भाषा को समझने वाले लोग मिल सकते हैं।

पाकिस्तान में अंग्रेजी और उर्दू के अलावा पंजाबी, हिंदी, पश्तो और बलूची भाषाएं भी बोली और समझी जाती हैं

अमेरिका में हिंदी भाषा को बोलने और समझने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।

आपको बता दें कि मॉरीशस में भी हिंदी भाषा को बोलने और समझने वाले लोग हैं।

Next: दुनिया के सबसे मशहूर पहाड़