ब्रेकिंग न्यूज़

IAS Tina Dabi: आईएएस टीना डाबी को मिली बड़ी खुशखबरी, ACS के पद पर मिला प्रमोशन

IAS Tina Dabi: राजस्थान की चर्चित लेडी आईएएस अफसर टीना डाबी (IAS Tina Dabi) को नए साल में बड़ा तोहफा मिला है। प्रदेश की भजन लाल सरकार ने IAS अधिकारियों को नए साल के मौके पर प्रमोशन दिया है। इनमें टीना डाबी(IAS Tina Dabi) का नाम भी शामिल है। साल 2016 बैच की टॉपर टीना डाबी अब तक सीनियर स्केल की ऑफिसर थी। 

nn

लेकिन अब सरकार के प्रमोशन के बाद उन्हें जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल पर पदोन्नत किया गया है। वहीं टीना डाबी की बहन रिया डाबी, जो 2021 बैच की IAS अधिकारी हैं, उनको भी प्रमोशन मिला है। उन्हें जूनियर पे स्केल से सीनियर पे स्केल में प्रमोट (promoted) किया गया है।

nn

यूपीएससी टॉपर है IAS टीना डाबी
nबता दें कि मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली टीना डाबी और उनकी बहन रिया डाबी ने दिल्ली में पढ़ाई की। बड़ी बहन टीना डाबी ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी को क्रैक किया और वह साल 2016 के बैच में टॉपर रही। वहीं उनकी बहन रिया ने साल 2021 यूपीएससी क्रैक किया और IAS बनी। दोनों बहनें राजस्थान कैडर की आईएएस है। 

nn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button