ब्रेकिंग न्यूज़

Thekedar Saksham Yojana: हरियाणा सरकार की इस नई योजना में रुचि दिखा रहे युवा, 3 महीने की ट्रेनिंग के बाद बनेगें ठेकेदार


Haryana: हरियाणा की नायब सरकार की ओर से शुरू की गई ‘ठेकेदार सक्षम योजना’ के प्रति युवाओं में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। युवा बढ़चढ़ कर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। n

इस योजना के तहत पहले युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी और इसके बाद उन्हें ठेके का काम दिया जाएगा। प्रदेश के इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा होल्डर युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार की ओर से यह योजना बनाई गई है। 

nn

पूर्व सीएम ने तैयार किया था योजना का खाका

nn

इस योजना का खाका पूर्व सीएम मनोहर लाल की सरकार ने तैयार किया था। नायब सिंह सैनी की सरकार अब इसे लागू करने जा रही है। इस योजना में युवाओं को विकास कार्यों के ठेके लेने के लिए ठेकेदार बनाया जाएगा। 

nn

सैनी सरकार ने पहले चरण में 10 हजार युवाओं को ठेकेदार बनाने का लक्ष्य रखा है। इतना ही नहीं, ये युवा शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में 25 लाख रुपये तक के विकास कार्य कर सकेंगे। 

nn

युवाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

nn

ठेकेदार बनने से पहले युवाओं को ट्रेनिंग लेनी होगी। युवाओं को सरकार की ओर से ही 2 चरणों में कुल 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए युवा लगातार आगे आ रहे हैं।

nn

हरियाणा सरकार ने योजना के तहत युवाओं की ट्रेनिंग के लिए 67 करोड़ रुपये का बजट भी तय कर दिया है। प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं को शुरुआती दौर में सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी जाएगी। इस योजना में ये भी स्पष्ट किया गया है कि 1 साल के लिए युवा 3 लाख रुपये तक का ब्याज रहित लोन ले सकेंगे। 

nn

कहां होगी युवाओं की ट्रेनिंग

nn

बताया जा रहा है कि युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग कार्यक्रम तैयार किया है। इसमें पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई, पंचायती राज सहित कई विभागों के अधिकारियों युवाओं को ट्रेनिंग देंगे और भविष्य के लिए उन्हें तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button