Haryana News: अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:एसडीएम ने दी चेतावनी
Haryana News l: रोहतक_महम में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:एसडीएम ने दी चेतावनी, बोले-नागरिक अवैध निर्माण में न करें निवेश, नगरपालिका से करें जांच
Haryana News: रोहतक जिले में महम के उपमंडल अधिकारी मुकुंद ने अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महम ब्लॉक में अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। महम के नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
एसडीएम ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी बचत को अवैध निर्माण या कॉलोनियों में न लगाएं। जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित की गई अवैध कॉलोनियों में किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त से बचें। नगरपालिका सचिव नवीन नांदल ने भी नागरिकों को सचेत किया है।
अवैध निर्माणों के खिलाफ होती रहेगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि लोग अपनी जीवन भर की कमाई को डीलर या भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में न लगाएं। प्रशासन समय-समय पर इन अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए नगरपालिका महम कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जाकर पूछताछ की जा सकती है। यह जानकारी निवेश करने से पहले प्राप्त कर लें।