Ajab Gajab khabar: एक ऐतिहासिक खोज — गांधीसागर अभयारण्य, वनमण्डल मन्दसौर में दुर्लभ ‘स्याहगोश’ की उपस्थिति दर्ज!
Ajab Gajab khabar: A historic discovery — Rare ‘Syahgosh’ found in Gandhisagar Sanctuary, Forest Division Mandsaur!
Ajab Gajab khabar: गर्व और प्रसन्नता के साथ साझा कर रहे हैं कि दिनांक 01 जुलाई 2025 को गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में कैराकल (Caracal caracal) जिसे स्थानीय रूप से स्याहगोश कहा जाता है, की उपस्थिति कैमरा ट्रैप में दर्ज की गई है।
यह मांसाहारी प्रजाति अत्यंत शर्मीली, तेज गति से दौड़ने वाली और सामान्यतः रात्रिचर होती है। यह मुख्यतः शुष्क, झाड़ीदार, पत्थरीले और खुली घास भूमि वाले इलाकों में पाई जाती है। भारत में अब यह प्रजाति विलुप्तप्राय श्रेणी में रखी गई है और इसकी उपस्थिति बहुत ही दुर्लभ मानी जाती है।
वनमंडल मंदसौर में लगाए गए कैमरा ट्रैप में एक व्यस्क नर कैराकल की उपस्थिति दर्ज होना न केवल जैव विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह अभयारण्य में संरक्षित आवासों की गुणवत्ता और संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है।
कैराकल की उपस्थिति यह दर्शाती है कि गांधीसागर क्षेत्र के शुष्क और अर्द्ध-शुष्क पारिस्थितिक तंत्र अब भी इतने समृद्ध और संतुलित हैं कि वे इस दुर्लभ प्रजाति को आश्रय दे सकते हैं।