Haryana News: प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया तीन दिन हरियाणा प्रवास पर रहेंगे
Haryana News: BJP state in-charge Dr. Satish Poonia will be on a three-day visit to Haryana
Haryana News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया तीन दिन हरियाणा प्रवास पर रहेंगे।
Haryana News: डा. पूनिया 14 मई को हरियाणा भवन दिल्ली, 16 मई को पार्टी कार्यालय पंचकमल पंचकूला में और 17 मई को रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय मंगल कमल पहुंचेगे।
प्रवास कार्यक्रम के तहत डा. सतीश पुनिया कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। तीनों दिन डा. सतीश पूनिया कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा करेंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया अपने हरियाणा प्रवास के दौरान प्रदेश की विभिन्न राजनीतिक व संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। अरविंद सैनी ने बताया कि डा. सतीश पूनिया प्रवास के दौरान प्रदेश में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी कार्यकर्ताओं से जानकारी लेंगे।
अरविंद सैनी ने कहा कि भाजपा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की गाथा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्राओं का श्डयूल जारी किया है। 14 और 15 मई को लोकसभा स्तर पर और 16 व 17 मई को जिला तथा 18 से 23 मई तक विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी।
अरविंद सैनी ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑप्रेशन सिंदूर के तहत जिस पराक्रम और शौर्य का परिचय दिया है उसे भाजपा जन-जन तक पहुंचाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के शौर्य की गाथा तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की जीत से देश भर में जोश और उत्साह है। आज देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है।