ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले: नए कलेक्टर रेट मंजूर, महिलाओं को ₹2100…..

Haryana News: Many big decisions in cabinet meeting: New collector rate approved, women to get ₹2100…..

 

Haryana News: हरियाणा कैबिनेट की नए कलेक्टर रेटों को मंजूरी:महिलाओं को ₹2100 महीने का रजिस्ट्रेशन जल्द; पेंशनर्स को ₹10 हजार मासिक भत्ता; मानसून सत्र 22 से

हरियाणा में नए कलेक्टर रेट को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में CM नायब सैनी की अगुआई में इस पर मुहर लगी। अब इसे 3 अगस्त से लागू किया जा सकता है।

वहीं सीएम ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके लिए पोर्टल खोला जाएगा।

इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे कर्मचारियों के लिए SOP को मंजूरी दी गई है। इसके जरिए 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक जॉब की सिक्योरिटी दी जाएगी।

वहीं कैबिनेट ने 22 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र भी तय कर दिया है। हालांकि ये कितने दिन का होगा, इसका फैसला बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग में किया जाएगा।

CM नायब सैनी ने बताया कि इस मीटिंग में 21 एजेंडे रखे गए थे, जिनमें से 17 पास कर दिए गए हैं।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button