Haryana News: एक की गर्दन, दूसरे के हाथ में लगी गोली; शादी से इनकार पर गुस्साया बहन का देवर
Haryana News: हरियाणा के जींद में शुक्रवार को एक युवक ने दो बहनों पर फायरिंग कर दी। इसमें दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एक बहन के गोली गर्दन के पास लगी है, वहीं दूसरी के हाथ पर लगी है। घायलों को जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह फायरिंग घायलों की बड़ी बहन के देवर ने उन पर की है।
परिजनों का कहना है कि देवर अपनी भाभी की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे।
इसलिए, उसने दोनों बहनों को मारने की कोशिश की है। इसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।