Haryana Roadways: रेवाड़ी के लोकल रूटों से हटाकर सिरसा बेड़े मै 7 बसें, अभी 10 बसें और भेजी जाएंगी
Haryana Roadways: नई बसें अभी आने की संभावना नहीं, क्योंकि बनकर तैयार नहीं हुईं
Haryana Roadways: नारनौल, झज्जर और कोसली जैसे मुख्य लोकल रूटों पर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
रोडवेज ने अचानक इन रूटों से 7 बसें हटाकर उन्हें सिरसा भेज दिया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इतना ही नहीं, अगले कुछ दिनों में करीब 10 और बसें यहां से हटाई जाएंगी।
इस फैसले से यानी 7 बसें सिरसा जाने से बसों की संख्या 175 से घटकर 168 हो गई है। अगर 10 बसें और भेज देंगे तो फिर यह संख्या बची 168 से भी घटकर सिर्फ 158 ही रह जाएंगी।
दरअसल, रेवाड़ी शहर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों से रोजाना हजारों लोग काम, पढ़ाई और तमाम तरह की व्यवस्थाओं के लिए महेन्द्रगढ़, नारनौल और अन्य शहरों तक बसों पर निर्भर रहते हैं। बसों की संख्या कम होने से अब उन्हें अधिक समय तक बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ सकता है।
जिससे उनका समय और बर्बाद होगा। यात्रियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय बसों में इतनी भीड़ होती है कि कई बार खड़े होने की भी जगह नहीं मिलती। इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित दैनिक यात्री और छात्र रहेंगे। वहीं, अभी नई बसें आने की भी संभावना नहीं है, जिसके चलते कुछ दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कंपनी में बन रही हैं नई बसें
अधिकारियों के मुताबिक, रेवाड़ी डिपो में सभी बीएस-6 की बसें शामिल होंगी, जिसके लिए इन बीएस-4 की पुरानी बसों को दूसरे डिपो को यानी जो नॉन-
एनसीआर क्षेत्र के डिपो को दिया जा रहा है। अभी 7 बसें सिरसा भेजी हैं, जिसके बाद करीब 10 अंबाला भी भेजी जा सकती हैं। हालांकि इसको लेकर अभी निदेशालय की ओर से निर्देश नहीं मिले हैं। इसके बाद नई बसें आएंगी, लेकिन अभी कुछ दिन का समय लग सकता है, क्योंकि बसें कंपनी में बन रही हैं। बनने के बाद डिपो में बसों को लाया जाएगा, जिससे फिर यात्रियों की सुविधा बढ़ जाएगी।
जिले के इन रूटों पर चलती थीं ये रोडवेज बसें
रोडवेज के मुताबिक, जिन बसों को सिरसा भेजा गया है, वे सभी बसें महेंद्रगढ़, नारनौल, झज्जर, कोसली, पटौदी, धारूहेड़ा, बावल, रोहतक, समेत कई लोकल रूटों पर चलती थीं। इसके अलावा कुछ बसें रेवाड़ी जिले के ग्रामीण रूटों पर भी फेरे लगाती थीं। कुछ वैसे दूसरे शहरों में भी भेजी जाती थीं, जिन्हें अब सिरसा भेज दिया गया है, वहां यात्रियों को सेवाएं देंगी।
जल्द नई बसें आएंगी, सुविधा बढ़ेगी : जीएम
सात बसों को हमने सिरसा भेज दिया है, लेकिन हमारी बसें कंपनी में फिलहाल बन रही हैं, वे बन जाएंगी तो, उन बसों को डिपो में ले आएंगे और रूटों पर दौड़ा देंगे। जल्दी बसों की आने की संभावना है।