ब्रेकिंग न्यूज़मौसम

Weather Update: हरियाणा पहुंची मानसून टर्फ, 25 जुलाई तक तेज बारिश के आसार

Weather Update: छह जिलों में बारिश, जलस्तर बढ़ने पर हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोले

 

Weather Update: मानसून टर्फ मंगलवार को एक बार फिर से हरियाणा पहुंच गई है। इससे प्रदेश के छह जिलों में बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार प्रदेश में 25 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा।

वहीं यमुनानगर में पहाड़ों और यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में हुई बरसात से सोमवार रात हथिनीकुंड बैराज पर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। रात 12 बजे बैराज पर यमुना का जलस्तर 70,028 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया।

पानी का स्तर बढ़ने से बैराज के सभी गेट खोल दिए गए। इससे यमुना में उफान आ गया।

12 बजे यमुना में 54,708 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 13,310 क्यूसेक व यूपी की पूर्वी नहर में 2,010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

राहत की बात यह रही कि रात 12 बजे के बाद बैराज पर नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा। मंगलवार शाम पांच बजे बैराज पर केवल 24,457 क्यूसेक पानी ही रह गया था।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से लगातार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने से मानसून टर्फ लगातार राजस्थान पर बनी हुई थी।

जैसे ही उनका असर समाप्त हुआ तो मानसून टर्फ तराई क्षेत्रों में पहुंच गई जिससे उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मंगलवार सुबह एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना जिससे मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंच गई है। इसके असर से इन क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी।

मंगलवार को मानसून टर्फ श्रीगंगानगर, रोहतक, वाराणसी, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, कोंटाई से होकर पूर्व पूर्व की ओर ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली रही। लखनऊ,

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर उष्णकटिबंधीय चक्रवात विफा का अवशेष आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 25 जुलाई तक मैदानी राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button