राजनीतिहरियाणा

Sarpanch Surendar Suthar Bijjuwali ने राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की।

Sarpanch Surendar Suthar Bijjuwali: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस प्रवक्ता व बिज्जुवाली सरपंच सुरेन्द्र सुथार ने अपने विश्वकर्मा, सुथार, जांगिड़ समाज के प्रतिनिधि के तौर पर नई दिल्ली दस जनपथ पर स्थित सोनिया गांधी के आवास पर भारत के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सम्मान स्वरूप छड़ी भेंट कर सम्मानित करते हुए सरपंच सुरेन्द्र सुथार बिज्जुवाली 
दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सम्मान स्वरूप छड़ी भेंट कर सम्मानित करते हुए सरपंच सुरेन्द्र सुथार बिज्जुवाली

यह जानकारी देते हुए सरपंच सुरेन्द्र सुथार बिज्जुवाली ने बताया कि विश्वकर्मा, सुथार, जांगिड़, समाज के एक प्रतिनिधि मंडल का कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक सार्थक संवाद हुआ। राहुल गांधी ने विश्वकर्मा, जांगिड़, समाज का उनकी मेहनत और कौशल का समाज निर्माण में योगदान को अतुलय बताते हुए आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के संगठन निर्माण में व टिकिट वितरण में उचित प्रतिनित्व देने सहित विश्वकर्मा, सुथार,जांगिड़ समाज को उनके हुनर का हक़ दिलाने और समृद्धि के अवसरों के नए दरवाज़े खोलने की मुहिम में हमेशा उनका साथ देने का वायदा किया।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह बब्बू, विश्वकर्मा, सुथार, जांगिड़ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद विश्वकर्मा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलूराम जांगड़ा, सरपंच कुलवंत सुथार फतेहपुरिया, समाज की महिला प्रधान गीता ड्रोलिया सहित विश्वकर्मा, सुथार, जांगिड़ समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button