‘हरा-भरा जिला सिरसा 2.0’ अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग की संयुक्त पहल
ऐलनाबाद ,सिरसा 21 जुलाई ( रमेश भार्गव ,)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चल रहे ‘मैसिव प्लांटेशन ड्राइव’ तथा ‘हरा-भरा सिरसा 2.0’ अभियान के अंतर्गत वन विभाग के सहयोग से गांव फूलकां स्थित हर्बल पार्क में ‘रुद्राक्ष वाटिका’ की स्थापना की गई। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पुनीश जिंदिया तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव संतोष बागोतिया ने रुद्राक्ष के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी हरि पाल भी उपस्थित रहे।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक तंत्र के संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य अधिक से अधिक पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। ये न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक होते हैं, बल्कि भू-जल स्तर को बनाए रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले। सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
https://shorturl.fm/zLSKw
https://shorturl.fm/20kHl
https://shorturl.fm/PYuWM
https://shorturl.fm/CL2AM
https://shorturl.fm/cEBmz
https://shorturl.fm/Kj04O
https://shorturl.fm/bscUx
Good information for students preparing for NABARD Grade B important questions. Consistent practice is an important part of exam preparation.