ब्रेकिंग न्यूज़वायरलसरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: जेवर में 20 करोड़ से खेरली नहर-सिरसा मार्ग का चौड़ीकरण शुरू, एयरपोर्ट से जुड़ेगा इलाका

जेवर विधानसभा क्षेत्र के सिरसा गांव से खेरली नहर तक सीसी रोड व मार्ग के चौड़ीकरण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इसे 20 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया ।

 

लंबे समय से क्षेत्र के लोग सीसी रोड व चौड़ीकरण कार्य की मांग करते आ रहे थे। मार्ग संकरा एवं जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कई गांवों को ग्रेटर नोएडा -नोएडा से जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह मार्ग ग्रेटर नोएडा को सीधे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ेगा। जिससे क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

 

स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं प्राप्त होंगी। विधायक ने एक करोड़ 91 लाख रुपए की धनराशि से खेरली कासना मार्ग से पंचायतन चीरसी लिंक रोड तक मार्ग का भी शुभारंभ किया।

 

 

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button