ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News: हरियाणा में सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी

Haryana News: मद्रास टाइगर के नाम से DC को भेजी ई-मेल; बिल्डिंग खोलने से पहले जांच कराई

 

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। DC की मेल आईडी पर मंगलवार सुबह मद्रास टाइगर के नाम से धमकी भरा मैसेज आया। मेल में लिखा था कि शाम 4 बजे धमाका किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

डॉग और बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। सुबह का समय होने के कारण ऑफिस में कर्मचारी नहीं थे। टीमों ने सचिवालय के चप्पे-चप्पे की जांच की। हालांकि यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

ऑफिस खुलने से पहले जांच की

DC विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 6.30 बजे एक ईमेल मिली, जिसमें लघु सचिवालय में बम होने की सुचना दी गई थी। सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल और डॉग स्क्वायड टीम को तुरंत अलर्ट किया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ऑफिस खुलने से पहले ही सचिवालय में हर जगह जांच की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button