ब्रेकिंग न्यूज़वायरलहरियाणा

Haryana News: हरियाणा में 140 दिन में रेप के दोषी को फांसी:1683 केस फास्ट-ट्रैक से निपटाए

Haryana News: हजार पुलिसकर्मियों को नई कानून की ट्रेनिंग

 

Haryana News: हरियाणा में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों और तेज न्याय प्रक्रिया की बदौलत एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में सिर्फ 140 दिनों में दोषी को मौत की सजा सुनाई गई है।

यह जानकारी राज्य के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कई गंभीर आपराधिक केस ऐसे भी रहे हैं जो 20 दिनों से कम समय में निपटा दिए गए।

डॉ. मिश्रा के अनुसार, चिह्नित अपराधों में कई जिलों में सजा दर 95% से अधिक पहुंच गई है। “चिह्नित अपराध पहल” के तहत अब तक 1,683 जघन्य मामलों को फास्ट-ट्रैक कर उच्च स्तर पर निगरानी में लाया गया है।

इस उपलब्धि की चर्चा हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित नेशनल फोरेंसिक प्रदर्शनी में भी हुई। मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. मिश्रा ने बताया कि हरियाणा ने आधुनिक तकनीक, उन्नत फोरेंसिक सुविधाओं और नए कानूनों के तहत अधिकारियों को दिए गए प्रशिक्षण के दम पर न्याय व्यवस्था में एक नया मॉडल पेश किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा अब न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर मानक तय कर रहा है, बल्कि देश की न्यायिक सुधार प्रक्रिया में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button