सरकारी योजनावायरलहरियाणा

School Timing Change: हरियाणा में 16 फरवरी सोमवार से स्कूलों के समय मे होगा बदलाव

School Timing Change: हरियाणा के स्कूली छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।

School Timing Change: राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है, जो आगामी 16 फरवरी से प्रभावी होगा। सर्दियों के मौसम के बाद अब बदलते मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे छात्रों की दिनचर्या में भी बदलाव आएगा।

नए आदेशों के अनुसार, राज्य में सामान्य पाली (सिंगल शिफ्ट) वाले स्कूलों का समय अब सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक रहेगा। इससे पहले सर्दियों के कारण स्कूलों का समय अलग था, लेकिन अब दिन बड़े होने और मौसम खुलने के साथ ही पुराने समय को बदला जा रहा है। सभी छात्रों को अब इसी नए समय के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा।

वहीं, जिन स्कूलों में दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) में पढ़ाई होती है, उनके लिए भी समय निर्धारित कर दिया गया है। पहली शिफ्ट सुबह 07:00 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से शुरू होकर शाम 06:15 बजे तक रहेगी। यह बदलाव शिक्षा विभाग द्वारा सुचारू रूप से कक्षाएं चलाने के उद्देश्य से किया गया है।

 

हरियाणा में 16 फरवरी सोमवार से स्कूलों के समय मे होगा बदलाव

स्कूलों का समय सुबह 08:00 से दोपहर 02:30

डबल शिफ्ट

पहली शिफ्ट का समय सबुह 07:00से दोपहर 12:30 तक

दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45से सांय06:15 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button