ब्रेकिंग न्यूज़

India Post GDS: भारतीय डाक विभाग में होगी 21 हजार पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन


India Post Recruitment: अगर आप भी बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज की खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है। आज हम आपको एक ऐसी ही भर्ती के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।n

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया पोस्ट जीडीएस की ओर से बड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने के लिए आपको कितना वेतन मिलेगा, कौन आवेदन कर सकता है, इसकी भी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

nn

आवेदन की अंतिम तिथि

nn

भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवा के 21413 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 10 फरवरी से शुरू हो गए हैं।

nn

आप इस भर्ती प्रक्रिया में 3 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने से पहले आपको जरूरी नियम व शर्तों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

nn

100 रुपये आवेदन शुल्क

nn

आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क तय नहीं किया गया है। अगर कोई महिला इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करती है तो उसे कोई शुल्क नहीं देना होगा।

nn

केवल ये उम्मीदवार ही करें आवेदन

nn

जानकारी देते हुए बताया गया कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कौन आवेदन कर सकता है। 

nn

बता दें कि अगर आपने 10वीं पास कर ली है और आपके पास गणित और अंग्रेजी विषय थे और आपको उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान है जिसके लिए आप पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आप भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button