ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

BREAKING: जींद में शराब ठेकेदार को गोलियों से भूना, 5-6 हमलावरों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग

BREAKING: हरियाणा के जींद में शराब ठेकेदार को गोलियों से भून दिया।

BREAKING: गोलियों की दनदनाहट से चारों तरफ हड़कंप मच गया। ठेकेदार को जींद के सिविल अस्पताल में लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलियों की आवाज से इलाके में डर का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार खरकरामजी गांव निवासी विरेंद्र ने अपने गांव में ही शराब ठेका किया हुआ है। शाम को साढ़े पांच बजे के करीब वह अपने शराब ठेके पर बैठा हुआ था, तभी गाड़ी में सवार होकर 5-6 युवक आए और गाड़ी से उतरते ही विरेंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी।

ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर आरोपी फरार हो गए। इसमें विरेंद्र को कई गोलियां लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

आसपास के लोगों ने उसे जींद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button