मौसमब्रेकिंग न्यूज़

Weather Update: मॉनसून 2025 में फिर से बढ़ा आगे

Weather Update: आज अरब सागर, श्रीलंका, मालदीव, उत्तर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में धमाकेदार दस्तक।

 

Weather Update: मॉनसून 2025 की भारत में एंट्री हो चुकी है। 13 मई को अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी भागों और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में मॉनसून पहुंच चुका है।

आज मानसून 2025 में आगे बढ़ते हुए दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के अन्य इलाकों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई अन्य इलाकों, संपूर्ण दक्षिणी अंडमान सागर पर छा गया है।

इसी के साथ साथ आज अरब सागर के दक्षिणी इलाको, कोमोरिन क्षेत्र(दक्षिण भारत से आगे का समुद्री भाग), मालदीव और श्रीलंका के तटीय इलाकों को मानसून 2025 ने छू लिया है।

मॉनसून 2025 की आगमन रेखा इस समय 5°N/70°E, 6°N/75°E, 6°N/80°E, 7°N/85°E, 8°N/87°E, 10°N/90°E, Long Island, 15°N/95°E और 17°N/97°E से गुजर रही है।

मॉनसून 2025 के अगले 3-4 दिनों में दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के अन्य इलाकों में, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ नए इलाकों में, संपूर्ण अंडमान निकोबार द्वीप समूह सहित संपूर्ण अंडमान सागर में, दक्षिणी अरब सागर की अन्य इलाकों में और श्रीलंका एवं मालदीव के अंदरुनी भागों में पहुंचने की परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बन रही है।

नोट: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में फिलहाल कोई भी और किसी भी तरीके का चक्रवाती तूफान नहीं बन रहा है।

सोशल मीडिया पर आजकल चक्रवाती तूफान बनने की अफवाहें मॉडल्स को देखकर उड़ाई जा रही है जो कि बिल्कुल गलत है।

हांलांकि अगले हफ्ते के अंत तक एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र या इससे संबंधित कोई ट्रॉपिकल सिस्टम इन दोनों समुद्र में बन सकता है। लेकिन तूफान बनने की अभी कोई संभावना या उम्मीद नहीं है।

उत्तर भारत के अब प्रचंड गर्मी की होगी शुरुआत, सीमित इलाकों में गर्मी के साथ जारी रहेगी आंधी-बारिश।

उत्तर भारत में अप्रैल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद मई महीने का पहला पखवाड़ा बेहद ठंडा गुजर गया है।

अप्रैल महीने में राजस्थान, मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान ने ऊपर जाकर रिकॉर्ड तोड़े तो मई महीने में बरसात और बादलवाही के कारण दिन का तापमान आजतक के सबसे गर्म स्तर पर भी रिकॉर्ड हुआ है।

जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जयपुर, श्रीगंगानगर सहित कई इलाकों में जहां मई महीने में दिन का तापमान 47-48° को पार कर जाता है इस बाद बहुत सालो बाद दिन का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया।

बरसात का दौर अब बीत चुका है और मौसम खुलने लगा है। लेकिन फिर भी पिछले 3 दिनों से कमजोर WD की मौजदूगी के कारण पश्चिमी हरियाणा, उत्तर राजस्थान और मध्य राजस्थान में गरज चमक और आंधी की गतिविधियां देखने को लगातार मिल रही है।

आज भी मैदानी इलाकों में कुछ जगह हल्की-फुल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी, जिसकी जानकारी हमने पिछली अपडेट में मैप के द्वारा दे दी है।

इसी बीच एक और अन्य कमजोर WD कल से उत्तर भारत की तरफ आ रहा है, जिसके कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान में 16-17 मई को दोपहर बाद बादलवाही के बीच आंधी के साथ कही कही बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

इसी के साथ में अब तेज गर्मी का प्रभाव तेजी से आने वाले दिनों में बढ़ाने वाला है।

आज भी मैदानी इलाकों में कई जगह अधिकतम तापमान 42 से 46°C के बीच में दर्ज किया जाएगा।

 

अगले 5 दिनों का अधिकतम तापमान पूर्वानुमान:

पंजाब: 40°C से 46°C

हरियाणा: 40°C से 47°C

दिल्ली: 41°C से 46°C

पश्चिमी यूपी: 38°C से 46°C

पूर्वी यूपी: 36°C से 46°C

बुंदेलखंड: 40°C से 47°C

पूर्वी राजस्थान: 39°C से 46°C

पश्चिमी राजस्थान: 42°C से 48°C

 

हिमालय से सटे पंजाब एवं हरियाणा, यूपी के तराई क्षेत्र और पूर्वांचल के इलाकों इलाको में 19 मई से तापमान में हल्की गिरावट आ जाएगी।

साथ में दक्षिणपूर्वी राजस्थान में भी तापमान इस दौरान ऊपर नहीं जाएगा।

इस हफ्ते के अंत तक मध्यप्रदेश और गुजरात हवाओं में बदलाव और लगातार जारी बारिश के कारण इस बार तेज गर्मी के प्रकोप से बाहर रहने वाले हैं।

लेकिन हफ्ते की आखिर में तेज गर्मी पूर्वी मध्यप्रदेश, गुजरात के उत्तरी इलाको में फैलने लगेगी।

उत्तर भारत में 19 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरपूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिर से आंधी और बारिश की शुरुआत होगी।

पश्चिमी राजस्थान में आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ साथ अधिकतम तापमान अपने चरम पर जाएगा, कई इलाकों में तापमान 49°C को आराम से पार कर सकता है।

दूसरी तरफ मॉनसून की हवाएं भी तेजी से भारत की तरफ बढ़ेगी।

आगे की जानकारी समय अनुसार दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button