ब्रेकिंग न्यूज़वायरलहरियाणा
Jyoti Malhotra: हरियाणा की यू-ट्यूबर जासूसी में गिरफ्तार: 4 बार पाकिस्तान जा चुकी ज्योति मलहोत्रा
Jyoti Malhotra: यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स, जासूसी का आरोप, हिसार में केस दर्ज
Jyoti Malhotra: हरियाणा में हिसार की रहने वाली यू-ट्यूबर ज्योति मलहोत्रा को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्योति का घर हिसार के घोड़ा फार्म स्थित रोड पर है। ज्योति ट्रैवल ब्लॉगर का काम करती थी। ज्योति को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
ज्योति 4 बार पाकिस्तान जा चुकी है। उसकी बार-बार पाकिस्तान की यात्राओं से सुरक्षा एजेंसियों की वह नजर में थी। ज्योति पर शक तब बढ़ा जब वह पाकिस्तान में क्रिकेट मैच देखने गई थी। बताया जाता है कि उसे वहीं एक लोकल फ्रेंड ने पूरा टूर स्पॉन्सर किया था।