ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana News: गांव बखेता के पिंटू रोहिल्ला बने पक्षी आवास योजना मुहिम का हिस्सा

Haryana News: Pintu Rohilla of village Bakheta became a part of the bird habitat scheme campaign

 

Haryana News: रोहतक/सूरज रोहिल्ला। गिफ्ट मेन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध मोहित सिंह और हरियाणवी कलाकार मंदीप देशवाल द्वारा चलाई गई राष्ट्रीय स्तरीय पक्षी आवास योजना को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।

इस योजना में टीम द्वारा गांव गांव जाकर पक्षियों के लिए आवास वितरित किए जा रहे हैं। इसी बीच रोहतक जिले के गांव बखेता के पिंटू रोहिल्ला भी इस योजना का हिस्सा बने।

गांव पहुंचने पर मोहित सिंह और मंदीप देशवाल का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। गांव बखेता में युवाओं और बुजुर्गों द्वारा एक टीम का गठन किया गया और टीम द्वारा पक्षियों के लिए आवास वितरित किए गए।

पिंटू ने बताया कि इस महा योजना का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी और आवास की व्यवस्था करना है, जिससे उन्हें राहत मिल सके। योजना के अंतर्गत सदस्यों ने गांव बखेता के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए आवास लगाए गए।

मोहित सिंह ने कहा कि यह पहल सिर्फ पक्षियों की सहायता के लिए ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जीवों के प्रति करुणा का संदेश फैलाने के लिए की गई है।

मेहताब देशवाल ने स्थानीय लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और बताया कि कैसे छोटे-छोटे प्रयासों से हम प्रकृति और इसके जीवों की रक्षा कर सकते हैं।

टीम के सदस्य प्रेम बखेता ने कहा कि, पेड़ों को लगातार काटे जाने से प्रकृति का बहुत नुकसान हो रहा है, जिस कारण पक्षियों के आवास खत्म होते जा रहे हैं। इन सबको देखते हुए, यह पक्षी आवास योजना शुरू की गई है।

अब हर पक्षी का अपना घर होगा और हम इस मुहिम को हर घर तक लेकर जाएंगे और लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे।

अंत में समाजसेवी पिंटू रोहिल्ला, प्रेम बखेता, देवेंद्र धनखड़ उर्फ पिंकी, महाशक्ति दादी पिलाशन धाम के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, गिफ्ट मेन ऑफ इंडिया मोहित सिंह और हरियाणवी कलाकार मनदीप देशवाल के हाथों पीपल का वृक्ष लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button