Hisar Airport: हिसार से अयोध्या फ्लाइट का AC खराब:पूरे रास्ते यात्री रहे परेशान, 10:40 बजे विमान ने हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी
Hisar Airport: हरियाणा के इकलौते एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मार्च को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान शुरू की थी।
मगर विमान कंपनी सही तरीके से फ्लाइट का संचालन नहीं कर पा रही है। कभी फ्लाइट लेट हो जाती है तो कभी विजिब्लिटी की कमी का सामना यात्रियों को करना पड़ता है।
सोमवार को फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अयोध्या जाने वाले यात्री गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
यह वीडियो फ्लाइट के अंदर का है। यात्री अखबार से खुद को हवा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हर सोमवार और शुक्रवार को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की गई है।