ब्रेकिंग न्यूज़

Road Exident: हरियाणा में डंपर में घुसी कार, 4 दोस्तों की मौत:5 घंटे फंसे रहे

Road Exident: खिड़कियां काटकर शव निकाले; 3 गुरुग्राम के रहने वाले

 

Road Exident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात 2 बजे तेज रफ्तार कार डंपर में घुस गई, जिससे कार में सवार 4 दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। 5 घंटे बाद कार की खिड़कियों को कटर से काटकर शव बाहर निकाले। सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतकों में गुरुग्राम के गांव सिकोपुर का गौरव व सचिन, पंचगांव का कंवरपाल और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का अंकित शामिल है। कनीना थाना से जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 4 दोस्त गुरुग्राम से महेंद्रगढ़ जिले के गांव नीमहेड़ा में कुआं पूजन कार्यक्रम में आए थे। गौरव की बुआ की लड़की के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात को करीब 2 बजे चारों वर्ना गाड़ी में सवार होकर वापस गुरुग्राम जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button