वायरलब्रेकिंग न्यूज़

Google Maps बचा सकता है गाड़ी का चालान कटने से, 99% काम की है ये ज़बर्दस्त ट्रिक

Google Maps can save you from getting a challan, this amazing trick is 99% useful

Google Maps से जुड़े कुछ ऐसी ही खास ट्रिक्स के बारे में बताएंगे। जिसके बाद इस ऐप को इस्तेमाल करने का आपका अंदाज ही बदल जाएगा?

Google Maps का इस्तेमाल हम रोजमर्रा की जिंदगी कई बार करते हैं। इनमें से ज्यादातर बार यह रास्ते तलाशने या नेविगेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है

Google Maps बचा सकता है गाड़ी का चालान कटने से, 99 फीसदी लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक
Google Maps बचा सकता है गाड़ी का चालान कटने से, 99 फीसदी लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक

हालांकि इस ऐप के ऐसे भी कई इस्तेमाल हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का काफी आसान बना सकते हैं। मसलन अगर आप Google Maps का सही से इस्तेमाल करें, तो आप अपना चालान कटने से बचा सकते हैं।

इतना ही नहीं आप चाहें, तो अपने परिवार या दोस्तों का ख्याल रखने के लिए आपस में लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। आज हम आपको Google Maps से जुड़े कुछ ऐसी ही खास ट्रिक्स के बारे में बताएंगे। जिसके बाद इस ऐप को इस्तेमाल करने का आपका अंदाज ही बदल जाएगा?

Google Maps बचा सकता है गाड़ी का चालान कटने से, 99 फीसदी लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक
Google Maps बचा सकता है गाड़ी का चालान कटने से, 99 फीसदी लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक

चालान से बचाएगा Google Maps

अगर आप Google Maps का इस्तेमाल ठीक से करें, तो आपका कभी ओवरस्पीडिंग का चालान नहीं कटेगा। इसके लिए Google Maps ऐप में Speedometer नाम का फीचर दिया गया है।

इसे ऑन करने के बाद फोन के GPS की मदद से आपको आपकी गाड़ी की स्पीड मैप्स पर ही दिखाई जाएगी। साथ ही जब आप ऐसे किसी रास्ते पर होंगे जहां स्पीड लिमिट को पार करने पर चालान कट सकता है, तो यह आपको विजुअल तरीके से वाहन को लिमिट में रखने से जुड़ी जानकारी भी देगा।

इससे आप ओवरस्पीडिंग के चालान से बच सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको Maps ऐप के सेटिंग्स में जाकर Navigation ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद नीचे की ओर स्क्रॉल करने के बाद आपको स्पीडोमीटर का ऑप्शन नजर आएगा, जिसे कि आपको ऑन कर देना है।

क्या आपको पता है कि आप Google Maps पर अपनों के साथ लोकेशन शेयर कर एक-दूसरे का ध्यान भी रख सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम अपने बच्चों, पार्टनर या बड़े बुजुर्गों की लाइव लोकेशन लगातार देखना चाहते हैं, ताकि उनकी मौजूदा स्थिति का अंदाजा आपको रह सके।

ऐसे में यह फीचर बहुत काम आ सकता है। इसके लिए आपको Maps ऐप के मेन्यू में जाकर Location Sharing ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद आप कुछ देर के लिए या हमेशा के लिए अपनी या अपने किसी करीबी की लोकेशन आपस में शेयर कर पाएंगे।

अगर आप कहीं पहुंचने के लिए Google Maps का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इसकी मदद से रास्ते में पड़ने वाले टोल का पता लगाते हुए टोल पर लगने वाले टैक्स का अनुमान भी लगा सकते हैं। इतनी ही नहीं आप अपने रास्ते को नेविगेट करते वक्त बिना टोल वाला रास्ता भी चुन सकते हैं। इससे आप टोल टैक्स पर खर्च होने वाले पैसों को बचा पाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button