Weather Update: दो में आंधी चल रही, 9 जगह अलर्ट जारी, कल से साफ हो जाएगा मौसम
Weather Update: हरियाणा में दोपहर बाद मौसम बदल गया। गुरुग्राम में तेज बारिश हुई। फरीदाबाद में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। सिरसा और फतेहाबाद में आंधी चल रही है।
मौसम विभाग ने रात साढ़े 9 बजे तक आदमपुर, नाथूसर चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानियां , सिरसा, टोहाना, रतिया और डबवाली में तेज हवाएं-बारिश की संभावना है।
इसके साथ आसमानी बिजली भी चमकेगी। फिलहाल पानीपत, अंबाला, भिवानी, कैथल, सोनीपत, करनाल और नूंह में मौसम साफ है।