Jio Dhmaka Offer: Jio ने सबकी बजाई बैंड, 100 रुपये में लाया 90 दिन की वैलिडिटी का नया प्लान
Jio Dhmaka Offer: Jio के पास कई ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान हैं.
Jio Dhmaka Offer: यूजर्स को कम खर्च करके लंबी वैलिडिटी के साथ कई तरह के बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। कंपनी ने पिछले दिनों कई नए प्लान उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को फ्री में JioHotstar ऑफर किया जाता है।
पिछले दिनों ट्राई (TRAI) की नई रिपोर्ट में जियो ने सबसे ज्यादा नए यूजर्स जोड़े हैं। टेलीकॉम कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे रिचार्ज प्लान हैं, जो अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स के मुकाबले सस्ते हैं।
कंपनी 100 रुपये में 90 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा यूजर्स महज 51 रुपये खर्च करके अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ ले सकते हैं।
साल की शुरुआत में कंपनी ने 200 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान भी पेश किया था, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई OTT बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो ने कुछ समय पहले JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले कई प्लान भी पेश किए हैं।
जियो का 100 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो ने अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान को JioHotstar डेटा पैक के तौर पर पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 90 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाती है।
जैसा कि प्लान का नाम है, इसमें यूजर्स को 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा यह प्लान 5GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है।
हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग बेनिफिट्स नहीं मिलता है। यूजर्स इस रिचार्ज प्लान को किसी भी रेगुलर प्लान के साथ क्लब कर सकते हैं।
यूजर किसी मंथली या 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान के साथ इसे क्लब करते हैं तो वैलिडिटी खत्म होने से 48 घंटे पहले उन्हें अगला मंथली पैक लेना होगा। इसके बाद ही वो 90 दिनों तक लगातार JioHotstar का बेनिफिट्स ले सकेंगे।
Jio Dhmaka Offer: Jio के अन्य डेटा ओनली पैक्स
जियो अपने यूजर्स को 51 रुपये, 101 रुपये और 151 रुपये में डेटा ओनली पैक ऑफर करता है। इन तीनों प्लान्स की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाता है।
इन तीनों रिचार्ज प्लान को यूजर्स अपने डेली 1.5GB डेटा बेनिफिट्स वाले किसी रेगुलर प्लान के साथ क्लब कर सकते हैं।
51 रुपये वाले प्लान में 1 महीने के लिए, 101 रुपये वाले प्लान में 2 महीने के लिए और 151 रुपये वाले प्लान में 3 महीने के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाता है।