Sirsa News: कबीर जयंती समारोह में पहुंचे CM, समाज ने मांगी 5 एकड़ जमीन, 25 करोड़ रुपए

Sirsa News: सिरसा में कबीर जयंती समारोह में पहुंचे CM सैनी:समाज ने मांगी 5 एकड़ जमीन, 25 करोड़ रुपए; सूत की माला पहना कर स्वागत
Sirsa News: सिरसा की अनाज मंडी में आयोजित कबीर जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी पहुंच गए हैं। उनके साथ मंच पर मंत्री कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, मंत्री डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और नलवा विधायक रणवीर पनिहार व सिरसा नगर परिषद से चेयरमैन वीर शांति स्वरूप व अन्य नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम में भीड़ उमड़ी है और महिलाएं भी इनमें शामिल हैं।
कबीर जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया गया है। लोगों ने तालियां बजा कर उनका अभिनंदन किया, वहीं समारोह आयोजक सुनीता दुग्गल ने सीएम नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह और गदा भेंट की है। टोहाना के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली और फतेहाबाद से पूर्व विधायक दूड़ाराम भी सिरसा समारोह में पहुंचे हैं।
आयोजकों ने समाज की ओर से सीएम नायब सिंह से संत कबीर दास भवन बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन और 25 करोड़ रुपए देने की मांग की है।