Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल
Haryana Weather: There will be relief from scorching heat in Haryana, today it will rain heavily in these districts
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिन शुक्रवार दोपहर को कई जगहों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सूबे के 4 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बारिश हो सकती है।
इसके अलावा पूरे हरियाणा में आज लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा में इस दिन होगी मानसून की एंट्री
बता दें कि शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी और बारिश हुई जिससे हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिली है। मगर उमस से लोग बेहाल हो गए।
आज पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में बदलाव और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कल रविवार और सोमवार को कई स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।
20 जून से प्री-मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है और 28 जून से हरियाणा में मानसून की एंट्री हो जाएगी।
जानें कब-कब होगी बारिश
आज 4 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल में बारिश हो सकती है। 18 जिलों में मौसम साफ रहेगा। कल रविवार को 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश की संभावना है।
10 जिलों में मौसम ठीक रहेगा। सोमवार को 11 जिलों मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में बादल बरस सकते हैं।
बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मंगलवार को 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, यमुनानगर और करनाल में 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।