हरियाणाब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजना

Haryana News: तालाबों में नहाने वालो को लेकर पुलिस प्रशासन ने जारी की ये एडवाजरी

Haryana News: गर्मी के मौसम में नदी,नहर,नालों व तालाबों में नहाने से अतीत में हुई दुखद घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन ने जारी की एडवाजरी ।

 

Haryana News: अभिभावक अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें तथा बच्चों को गर्मी के मौसम में बाहर नहाने से रोकें ।

ऐलनाबाद, 14 जून( रमेश भार्गव) पुलिस प्रशासन ने गर्मी के मौसम में नदी,नहर,नालों और तालाबों में नहाने से अतीत में हुई दुखद घटनाओं का संज्ञान लेते हुए विशेष एडवाइजरी जारी की है ।

पुलिस प्रशासन ने जारी एडवाजरी में अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें नदी,नहर,नाले,तालाब व स्विमिंग पूल जैसी जगहों पर जाने से रोके।

युवाओं को नदी, नहर और नालों में नहाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे छोटे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है । बड़े बच्चों को देखकर छोटे बच्चे भी नहाने की जिद करते हैं और तैरना नहीं आने के कारण हादसे का शिकार हो सकते हैं ।

नदी,नहर और नालों में नहाने से होने वाले हादसे समाज के लिए चिंता का विषय हैं । इन हादसों से न केवल परिवार को नुकसान होता है,बल्कि समाज में भी दुख और शोक की लहर फैलती है । युवाओं को नदी, नहर और नालों में नहाने से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

नदी, नहर व नालों में नहाने से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है । इससे लोगों को इन जलस्रोतों के खतरों के बारे में पता चलेगा और वे अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा सकेंगे।

आमजन व अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है । बच्चों को भी अपने अभिभावकों की आज्ञा का पालन कर स्कूलों की छुटियों का आंनद लेना चाहिए ।

प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है,की यदि किसी के छोटे बच्चे को संदिग्ध परस्थितियों में घर से बाहर देखतें है,तो तुरंत उसे सुरक्षित माहौल देकर संबंधित पुलिस थाना या उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें अवगत करवाएं ताकि समय रहते दुखदाई घटनाओं को होने से रोका जा सके ।

इसके अलावा, पुलिस प्रशासन ने एडवाजरी के माध्मय से सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी नियमित गश्त के साथ-साथ नदी,नहरों,नालों और तालाबों पर भी विशेष निगाह रखें और चेतावनी बोर्ड लगवाएं ।

इसके अलावा नहर और नदी किनारे गाड़ियां खड़ी कर नहाने का बहाना बनाकर शराब या अन्य प्रकार के नशे का सेवन करने वालों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ।

पुलिस प्रशासन ने ग्राम पंचायतों से आग्रह किया है कि वे अपने गांव में मुनादी करवाकर अभिभावकों से आग्रह करें कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुखदाई घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए ।

पुलिस प्रशासन की विशेष एडवाइजरी का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और दुखदाई घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button