राजा मर्डर केस की आरोपी सोनम शिलॉन्ग पुलिस की रिमांड के दौरान लॉकअप में भी कड़ी निगरानी में है।
10 x 10 के लॉकअप में उसे जमीन पर बिछाने के लिए एक दरी दी गई है। ओढ़ने के लिए एक चादर है। सीसीटीवी कैमरे से उसकी हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। उससे किसी को भी मिलने की अनुमति नहीं है।
प्रेमी राज से आमना-सामना नहीं हुआ
सोनम ने जिस कथित प्रेमी और राज कुशवाहा के साथ शादी रचाने के लिए अपने पति को हनीमून के दौरान मौत के घाट उतारा, अब उस प्रेमी का मुंह तक नहीं देख पा रही है। बातचीत में अब वह इस पूरे हत्याकांड के लिए प्रेमी को ही मास्टरमाइंड बता रही है।
प्रेमी होने के सवाल पर चुप्पी साध रहा राज
उधर, राज ये तो मान रहा है कि उसने मर्डर की प्लानिंग की और उसे अंजाम दिया, लेकिन सोनम का प्रेमी होने के सवाल पर वह चुप्पी साध लेता है। पुलिस आगे की पूछताछ में इसी चुप्पी का रहस्य जानने की कोशिश कर रही है।”