हरियाणाब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजना

Haryana Govt: सरकार ने भ्रष्टाचारियों की ये 3 नई कैटेगरी बनाई

Haryana Govt: इससे भ्रष्ट रेवेन्यू अफसरों की गिनती बढ़कर 129 हुई; जबरन रिटायर भी किया जा सकता है

 

Haryana Govt: हरियाणा सरकार ने रेवेन्यू विभाग के भ्रष्टाचारी कर्मचारियों को 3 कैटेगरी में बांट दिया है। इसके बाद भ्रष्टाचारी अफसरों की संख्या भी 108 से बढ़कर 129 हो गई है। ये सभी अधिकारी नायब तहसीलदार, तहसीलदार और जिला रेवेन्यू अफसर (DRO) पद पर हैं। सरकार की नजर सिर्फ रिश्वतखोरी नहीं बल्कि इनकम से अधिक प्रॉपर्टी बनाने को लेकर भी है।

सरकार ने इनके खिलाफ सबूत इकट्‌ठा कर लिए हैं। इसके बाद दस्तावेजी जांच के बाद चार्जशीट की तैयारी कर ली है। इन्हें अब इन तीनों कैटेगरी में बांटकर उसी हिसाब से कार्रवाई होगी। इसकी फाइल CM नायब सैनी के पास पहुंच गई है।

हालांकि पटवारियों और दलालों की लिस्ट लीक होने के बाद सरकार ने इन भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है। हालांकि, उनकी तैनाती के जिलों के अधिकारियों को नाम भेजकर पहले ही रिपोर्ट तलब कर ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button