ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Hansi crime: हांसी में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़

Hansi crime: सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी, 21 ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रही थी नकली घी की पैकिंग

 

हांसी, 18 जून। हिसार जिले के हांसी शहर में सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत नकली घी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया। मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड (सीएम फ्लाइंग) और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने नगर परिषद कार्यालय के पीछे गुपचुप तरीके से चल रही इस फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में घी, रसायन, खाली डिब्बे और ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर जब्त किए।

 

कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार की इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ पवन चहल तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में चार तरह की सामग्री और रसायनों से घी तैयार किया जा रहा था। इसके अलावा मौके से कई प्रसिद्ध कंपनियों के नाम वाले पैकिंग डिब्बे, लेबल और तैयार घी के टिन भी बरामद किए गए।

 

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घी बाजार में प्रसिद्ध ब्रांड्स के नाम से बेचा जा रहा था, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। मौके से घी के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

छापे के दौरान फैक्ट्री से सटे एक गोदाम में भी टीम ने दबिश दी, जहां भारी मात्रा में घी, मसाले, और बड़ी संख्या में ब्रांडेड कंपनियों के खाली रैपर पाए गए। यह देख खुद सीएम फ्लाइंग की टीम भी हैरान रह गई। इस पूरे मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही कुछ स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर और डीलर भी मौके पर पहुंच गए।

 

 

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि जांच में सामने आया है कि फर्जी तरीके से घी की पैकिंग कर बेचा जा रहा था। प्रसिद्ध कंपनियों के लेबल और टिन का दुरुपयोग किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि ब्रांडेड कम्पनियों के लेबल लगाकर नकली पैकिंग की जा रही थी

 

 

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि दो बड़ी घी की कंपनियां लक्ष्य और वीटा के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैकिंग किए गए घी की जांच की। जिसके बाद उन्होंने बताया कि यह उनके कंपनी के नाम से पैकिंग की गई है तथा नकली है और फर्जी तरीके से उनकी कंपनी का लेवल लगाकर तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button