ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Ellnabaad News: नशा तस्करी मे वांछित आरोपी गिरफ्तार

Ellnabaad News: Wanted accused in drug smuggling arrested

 

ऐलनाबाद, 20 जून (रमेश भार्गव ) करीब 2 माह पुराने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को स्थानीय सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

सीआईए प्रभारी उपनिरिक्षक जगदीश चन्द्र ने बताया कि गत 18 अप्रैल को थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओ के तहत एक मुकद्दमा दर्ज़ किया गया था जिसमे मुख्य सप्लायर आरोपी बलकरण सिहं पुत्र करनैल सिहं निवासी वार्ड 17, ऐलनाबाद था। वह लगातार पुलिस की गिरफ्त में नही आ रहा था। उसे अब सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पांच दिन पुलिस हिरासत मे लिया गया है।

 

पुलिस अपनी जांच के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ करके नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ना और युवा वर्ग व समाज को नशामुक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button