ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर हुक्का पी रहे हरियाणा के 5 युवको को पकड़ ले गई पुलिस, ठोका चालान

Haryana News; हरकी पैड़ी पर हुक्का पीते रोहतक के 5 युवक पकड़े

 

Haryana News: हरियाणा के युवकों ने एक बार फिर शर्मसार कर दिया। इस बार उत्तराखंड के धार्मिक स्थल हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर हुक्का पीते हुए दिखाई दिए।

हालांकि पुलिस ने वीडियो के आधार पर 5 युवकों को पकड़ लिया। वीडियो के आधार पर युवकों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

इसके साथ ही कार्रवाई के बाद युवकों का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर किया।

पुलिस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ” ऐसा काम क्यूं करना.. जिससे शक्ल ही बिगड़ जाए। इसके साथ ही लोगों से अपील की कि यदि, आपके आसपास ऐसा खतरा मंडरा रहा है तो ऐसे तत्वों की सूचना हमें दें, हम कार्रवाई करेंगे।

पुलिस ले गई थाने, ठोका चालान

पुलिस टीम इन युवकों को पकड़ कर पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची और चालान कर दिया। साथ ही हरिद्वार पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कार्रवाई का वीडियो भी शेयर किया।

21 सेकेंड के इस वीडियो में वे युवक मुंह छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ पुलिस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ऐसा काम क्यूं करना, जिससे शक्ल ही बिगड़ जाए।

यदि, आपके आसपास ऐसा खतरा मंडरा रहा है तो ऐसे तत्वों की सूचना हमें दें, हम कार्रवाई करेंगे। इससे पहले 8 जून को हरिद्वार शहर कोतवाली में सार्वजनिक स्थान पर शराब व हुक्का पी रहे 9 युवकों को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सभी युवक बल्लभगढ़, फरीदाबाद के रहने वाले थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button