ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: नालों पर बने चबूतरे-सीढ़ियां निगम ने तुड़वाए

Haryana News: रोहतक में नालों पर बने चबूतरे-सीढ़ियां निगम ने तुड़वाए:एक हफ्ते पहले दिया था नोटिस, बारिश में जलभराव रोकने की तैयारी

 

Haryana News: रोहतक में बरसाती नालों पर किए गए अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम ने एक हफ्ता पहले दुकानदारों को नोटिस देकर कहा था कि वे खुद ही अतिक्रमण हटा लें।

लेकिन कई लोगों ने निर्देश नहीं माने, जिस पर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और नालों के ऊपर बनाए गए चबूतरों व सीढ़ियों को तोड़ दिया।

नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई नालों की सफाई और बरसात में जलभराव से बचाव के लिए जरूरी है। अगर इसके बाद भी किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर के छोटूराम चौक, सुखपुरा चौक व शिवाजी कॉलोनी में बरसात के दिनों में अक्सर जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। इसका प्रमुख कारण है कि यहां जो बरसाती नाले बनाए गए हैं, उनकी साफ सफाई नहीं हो पाती, क्योंकि नालों के ऊपर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।

किसी ने चबूतरे तो किसी ने सीढ़ियां बना रखी है।नगर निगम की तरफ से सुखपुरा चौक व छोटूराम चौक पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।

हालांकि दुकानदारों ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण कार्रवाई को रोका नहीं गया और अतिक्रमण को हटाया गया, ताकि नालों को साफ किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button