ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहरियाणा

Haryana News: हरियाणा में भाजपा MLA ने भाई से पल्ला झाड़ा

Haryana News: हरियाणा में भाजपा MLA ने भाई से पल्ला झाड़ा:बोले- उसके रेप केस से मेरा नाम न जोड़ें, मेरी इमेज अच्छी, बदनाम न करें; हांसी में हुई FIR

 

Haryana News: हरियाणा में हिसार के हांसी में भाई पर रेप का केस दर्ज होने के बाद हांसी से भाजपा MLA विनोद भयाणा ने कहा कि भाई के साथ नाम जोड़कर मुझे बदनाम न करें। इसमें मेरा नाम न घसीटें। मैं तीसरी बार विधायक बना हूं।

मेरी बहुत अच्छी रेपुटेशन है। वहीं भयाणा ने यह भी कहा कि उनका भाई दोषी है या महिला ने झूठा केस दर्ज कराया, यह भी क्लियर नहीं हुआ है। भयाणा ने शुक्रवार रात को हांसी में मीडिया से बात की।

बता दें कि हांसी में पुलिस ने विधायक भयाणा के बड़े भाई महेंद्र भयाणा और भाजपा नेता जगदीश भाटिया के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। महिला ने कहा था कि 5 साल पहले उन्होंने मिठाई के बहाने दुकान में बुलाया। फिर शटर डाउन कर दोनों ने मेरा रेप किया। मेरे नाबालिग बच्चे को गुंडों से उठवाने की धमकी दी।

महिला का दावा था कि उसने उसी समय विधायक भयाणा को बताया लेकिन उन्होंने कहा था कि चुनाव का टाइम है। विपक्षी मुद्दा बना लेंगे, इसलिए अभी चुप रहो, बाद में कार्रवाई कराऊंगा लेकिन कुछ नहीं कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button