ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News: देवो भव: की परम्परा के भाव के अनुरूप हो शहरी निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन : हरविंद्र कल्याण

Haryana News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लिया आई-कैट, मानेसर मे लिया शहरी स्थानीय निकयों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों का जायजा

 

Haryana News: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हरियाणा मे पहली बार शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। राष्ट्रीय महत्व के इस सम्मेलन मे आने वाले डेलिगेट्स गुरुग्राम से अच्छा अनुभव लेकर लौटे, इसके लिए पूरा आयोजन अतिथि देवों भव: की परम्परा के भाव के साथ आयोजित होना चाहिए। उन्होंने यह बात रविवार की शाम राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आई-कैट), मानेसर में लोकसभा, हरियाणा विधानसभा एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। शहरी विकास की रूप रेखा तय करने का यह महत्वपूर्ण सम्मेलन जुलाई माह के पहले सप्ताह में 3 व 4 तारीख को आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक प्रतिनिधि (डेलिगेट्स) भाग लेंगे।

 

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष श्री कल्याण ने बताया कि इस सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा को सौंपे जाने से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यप्रणाली और आतिथ्य परंपरा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि देश मे यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। हरियाणा का खानपान और सेवाभाव देशभर में प्रसिद्ध है। इस सम्मेलन में जब देश के कोने-कोने से प्रतिनिधि हरियाणा आएंगे, तो हम उन्हें केवल प्रशासनिक दक्षता ही नहीं, बल्कि एक सजीव, सशक्त और सुसंस्कृत हरियाणा का अनुभव कराएंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महत्व के इस सम्मेलन मे शहरी विकास की रुपरेखा पर व्यापक चर्चा गुरुग्राम मे होगी। साथ ही सभी डेलिगेट्स के ठहरने की व्यवस्था गुरुग्राम में होने से सांस्कृतिक आदान-प्रदान व आपसी सहयोग की भावना भी बढ़ेगी।

 

प्रशासन ने शुरू की तैयारियाँ

बैठक में डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन ने डेलिगेट्स के ठहरने, यातायात प्रबंधन व सुरक्षा इंतजामों को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया है। आयोजन से संबंधित सभी क्षेत्रों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को एक आदर्श मेज़बान के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

इस अवसर पर डीसी अजय कुमार, नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया, हरियाणा विधानसभा के सचिव डा. सतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव, डीसीपी हेडक्वार्टर दीपक, डीसीपी ट्रैफिक डॉ राजेश मोहन, एडीसी एवं आयोजन के नोडल अधिकारी वत्सल वशिष्ट, हॉस्पिटैलिटी विभाग से अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) योगेश कुमार, सीटीएम रविंद्र कुमार व लोकसभा सचिवालय से निदेशक डा. जूबी अमर, वाई सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button