ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

रोहिल्ला समाज की मांग : बसंत पंचमी पर हो राष्ट्रीय अवकाश

पुणे में आयोजित विश्व महासम्मेलन में रोहिल्ला संस्था की उपाध्यक्ष सुशीला अपूर्वा हुई शामिल

 

रोहतक/सूरज रोहिल्ला। रोहिल्ला संस्था हरियाणा की उपाध्यक्ष सुशीला अपूर्वा ने राज्य सरकार से बसंत पंचमी के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। सम्मेलन में जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि यह मांग केंद्र सरकार तक भी विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जा रही है।

 

पुणे में होने वाले संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन की तैयारियों के लिए आयोजित हुई राष्ट्रीय बैठक में भाग लेकर लौटी सुशीला ने बताया कि इस महासम्मेलन में शामिल होने के लिए हरियाणा के भारी संख्या में रोहिल्ला, शिंपी, दर्जी, छिपा, टांक, मेहरू आदि खापों के लोग शामिल हुए। इसके लिए वह प्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करके लोगों को जनवरी माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय

महासम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगी। इस निमंत्रण अभियान की शुरूआत रोहतक से की जाएगी। सुशीला अपूर्वा ने कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता सम्मेलन के माध्यम से रोहिल्ला समाज के लोग राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे और अपनी मांगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button