हरियाणाब्रेकिंग न्यूज़

Sirsa News: सिरसा कि फर्टिलाइजर फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

Sirsa News: फर्टिलाइजर फैक्ट्री से एक्सपायरी प्रोडक्ट बरामद, अनियमितताएं उजागर

 

Sirsa News: पहले भी फेल हुआ था सैंपल, जांच के बाद हो सकती है सख्त कार्रवाई

 

सिरसा, 22 जून।

सिरसा जिले के गांव खैरकां स्थित लिबान फर्टिलाइजर फैक्ट्री में रविवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में भारी अनियमितताएं सामने आईं। टीम को कई एक्सपायरी डेट के फर्टिलाइजर प्रोडक्ट मिले, जिन्हें कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा बिना लेबल और मार्किंग वाले फर्टिलाइजर उत्पाद भी फैक्ट्री में पाए गए, जो जांच के घेरे में हैं। छापेमारी सीएम फ्लाईंग इन्चार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई।

Sirsa News: सिरसा कि फर्टिलाइजर फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी
Sirsa News: सिरसा कि फर्टिलाइजर फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

सीएम फ्लाइंग टीम की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि फैक्ट्री में बायो और केमिकल दोनों प्रकार के फर्टिलाइजर तैयार किए जा रहे थे। बायो फर्टिलाइजर की कई शीशियां एक्सपायरी डेट की पाई गईं, जिन्हें कब्जे ले लिया गया है। वहीं, कुछ उत्पादों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sirsa News: सिरसा कि फर्टिलाइजर फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी
Sirsa News: सिरसा कि फर्टिलाइजर फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

पहले भी एक सैंपल आया था फेल

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कृषि विभाग द्वारा इसी फैक्ट्री से दो सैंपल लिए थे, जिनमें से एक सैंपल मिस ब्रांडेड (गलत लेबलिंग वाला) पाया गया था। उस सैंपल की री-टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sirsa News: सिरसा कि फर्टिलाइजर फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी
Sirsa News: सिरसा कि फर्टिलाइजर फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

फैक्ट्री में मिलीं बिना मार्किंग की शीशियां

सीएम फ्लाईंग इन्चार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को छापेमारी के दौरान कुछ ऐसे छोटे पैकेट और शीशियां भी मिलीं, जिन पर कोई ब्रांड, मैन्युफैक्चरिंग डेट या अन्य जानकारी अंकित नहीं थी। इन उत्पादों का नमूना नहीं लिया जा सका, लेकिन इन्हें जांच में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त “माइक्रो राज” नाम से करीब 25 से 30 बाल्टी 2021 व 2024 की एक्सपायरी फर्टिलाइजर भी पाए गए। इनकी जांच भी करवाई जाएगी।

 

सीएम फ्लाईंग इन्चार्ज सुनैना ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लैब अटेंडेंट नियमित रूप से नहीं रहता है। स्टॉक रजिस्टर भी पूरा नहीं मिला। कई अनियमितता यहां पर मिली है।

 

लाइसेंस के अनुसार काम करने का दावा

फैक्ट्री संचालक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वे सरकार द्वारा स्वीकृत लाइसेंस के तहत ही उत्पाद तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी डिस्ट्रीब्यूटर से मांग आती है, उसी के अनुसार उत्पादन किया जाता है। एक्सपायरी प्रोडक्ट को डिस्ट्रॉय (नष्ट) किया जाता है। उन्होंने स्वीकार किया कि एक सैंपल फेल जरूर हुआ है, लेकिन वह माइनर था और उसकी दोबारा जांच रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। फैक्ट्री 2021 से संचालित है और हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई की जाती है।

 

नोटिस और कार्रवाई के संकेत

सीएम फ्लाइंग टीम ने संकेत दिए हैं कि जांच में दोषी पाए जाने पर फैक्ट्री को नोटिस जारी किया जाएगा और जरूरी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल सैंपल रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। टीम यह भी जांच कर रही है कि फर्टिलाइजर कहां से खरीदा गया और उसकी सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button