Rajsthan Patwari Bharti: राजस्थान में पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदावरों के लिए एक शानदार है।
Rajsthan Patwari Bharti: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती के लिए फिर से आवेदन विंडो खोल दी है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2025 तक चलेगी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। ऑनलाइन आवेदन में नये आवेदक, आवेदन की उक्त तिथि के दौरान भी संशोधन कर सकते हैं।
अतिरिक्त ऐसे आवेदक जिन्होने पूर्व में आवेदन कर रखा है तथा नये आवेदक जो आवेदन में कुछ संशोधित करना चाहते है, आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद दिनांक 30 जून से 06 जुलाई 2025 रात 23.59 बजे तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते है।
Rajsthan Patwari Bharti: ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू
पटवारी भर्ती 2025 (पदों की संख्या : 3705)
योग्यता : CET स्नातक पास
ऑनलाइन आवेदन शुरू अंतिम दिनांक 29 जून
Note :जिसने पहले Form अप्लाई कर दिया है उनको दोबारा करना जरूरी नहीं है.. आवेदन में त्रुटि सुधार 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक