ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: हरियाणा में 21 विभागों को नोटिस..लास्ट रिमाइंडर भेजा, 26 जून डेडलाइन

Haryana News: हरियाणा 21 विभागों को नोटिस:प्रमोशन के लिए ग्रुप-C के खाली पदों की नहीं दे रहे जानकारी; लास्ट रिमाइंडर भेजा, 26 जून डेडलाइन

 

Haryana News: हरियाणा सरकार ने 21 विभागों को नोटिस भेजा है क्योंकि उन्होंने ग्रुप-C के खाली पदों की जानकारी अब तक नहीं दी है। सरकार ग्रुप-D कर्मचारियों को ग्रुप-C में प्रमोशन देना चाहती है, जिसके लिए सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा गया था।

तीन बार लेटर भेजने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला, तो अब एचआर डिपार्टमेंट ने अंतिम चेतावनी के साथ रिमाइंडर भेजा है। विभागों को साफ कहा गया है कि अगर अब भी जानकारी नहीं भेजी गई, तो मामला मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी तक पहुंचाया जाएगा।एचआर डिपार्टमेंट के कॉमन कैडर-II के आयुक्त व सचिव ने पहला लेटर 12 मार्च 2025 को भेजा था। इसके बाद दूसरा लेटर 4 अप्रैल 2025 को और अब आखिरी चेतावनी के साथ तीसरा और अंतिम रिमाइंडर 16 जून 2025 को जारी किया गया है।

इस लेटर में स्पष्ट कहा गया है कि कई विभाग अभी तक ग्रुप-C के उन पदों की जानकारी नहीं दे पाए हैं, जो ग्रुप-D कर्मचारियों की प्रमोशन से भरे जाने हैं। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि तय प्रोफार्मा में एक्सेल फॉर्मेट में जानकारी supdtcc2@gmail.com पर 26 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से भेजें। ऐसा न करने पर मामला मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को रिपोर्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button