मौसमहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून आया, अंधेरा छाया:7 जिलों में बारिश

Haryana Weather: मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा; 36 घंटे में पूरे राज्य में छाएगा मानसून

 

Haryana Weather: हरियाणा में बुधवार सुबह से अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और हिसार में बारिश हो रही है। जींद, झज्जर, गुरुग्राम समेत अधिकतर जिलों में काली घटा छाई हुई है। यहां भी बारिश की संभावना है।

यमुनानगर में रात से हो रही बारिश के कारण गलियों में 2 फीट तक पानी जमा हो गया। इसी तरह हिमाचल के काला अंब में बादल फटने की वजह से कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

मंगलवार को मानसून ने राज्य में तय समय से 5 दिन पहले दस्तक दे दी। राज्य में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 29 जून है। 25 साल में 14वीं बार मानसून तय समय से पहले आया है।

36 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। अगले 7 दिन बारिश के आसार हैं। 25-26 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

मानसून की लाइन उत्तर प्रदेश के बिजनौर से करनाल-कैथल होकर गुजरी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आ रही हैं।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में औसत 5.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 36 मिमी. बारिश कुरुक्षेत्र में हुई। दिन का औसत तापमान 1.6 डिग्री घटकर सामान्य से 4.3 डिग्री कम हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button