CET Exam Centre List: सिरसा सहित HSSC ने इन ज़िलों को परीक्षा केंद्र के लिए किया चिह्नित……देखे लिस्ट
CET Exam Centre List प्रशासनिक तैयारी..सीईटी के लिए एचएसएससी ने 1684 परीक्षा केंद्र किए चिह्नित
CET Exam Centre List: सीईटी के रजिस्ट्रेशन से वंचित अभ्यर्थी हाई कोर्ट पहुंचे….पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, याचिकाओं पर जुलाई के पहले सप्ताह में सुनवाई होगी
हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी की सीईटी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने भी जिला वार परीक्षा केंद्रों की सूची सरकार को भेजी है। इस सूची के मुताबिक चंडीगढ़ को मिलाकर प्रदेश में 1684 परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं। हालांकि उपायुक्तों से कहा गया है कि वे अपने जिले में और ज्यादा परीक्षा केंद्रों की तलाश करें, ताकि ज्यादा अभ्यर्थियों को बैठाया जा सके।
आयोग की ओर से परीक्षा केंद्रों की जो सूची भेजी गई है, उनमें करीब चार लाख 73 हजार 415 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता होगी। सीईटी के लिए करीब 13 लाख 48 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस हिसाब से सीईटी दो से तीन दिन में हो सकती है।
आयोग की सूची को राज्य सरकार ने सभी उपायुक्तों को भेजा है और सभी परीक्षा केंद्रों का पुलिस सत्यापन और सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को जांचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही और ज्यादा परीक्षा केंद्र खोजने के निर्देश दिए हैं।सीईटी के लिए पहली बार चंडीगढ़ में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। चंडीगढ़ में अब 156 परीक्षा केंद्र चिह्नित किया गया है।
आयोग की सूची
पंचकूला में 47
अंबाला में 41
यमुनानगर में 59
कुरुक्षेत्र में 63
करनाल में 69
पानीपत में 52
सोनीपत में 63
रोहतक में 68
नूंह में 21
गुरुग्राम 145
फरीदाबाद में 149
चंडीगढ़ में 156
महेंद्रगढ़ में 67
हिसार में 111
झज्जर 48
दादरी 21
सिरसा में 64
फतेहाबाद में 101
पलवल में 48
रेवाड़ी में 63
जींद में 62
भिवानी में 58 परीक्षा केंद्र शामिल हैं।