हरियाणाब्रेकिंग न्यूज़वायरल

Sahid Major Sanjeev Lather राजकीय महाविद्यालय, जुलाना में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत इन प्रतियोगिताओं का आयोजन

Sahid Major Sanjeev Lather राजकीय महाविद्यालय, जुलाना में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का किया आयोजन

 

जुलाना/सूरज रोहिल्ला। दिनांक 25 जून 2025 को शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय महाविद्यालय, जुलाना में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के माध्यम से नशे के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना था।

प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. नेहा मित्तल एवं डॉ. महिपाल के कुशल पर्यवेक्षण में किया गया। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने पोस्टरों व स्लोगनों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

पोस्टरों में रंगों और चित्रों के माध्यम से युवाओं ने नशे से मुक्त समाज की कल्पना को साकार रूप में प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि समाज के लिए जागरूक संदेश भी देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया

सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button