ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Woman Sarpanch suspend: महिला सरपंच गिरफ्तार:आत्मदाह करने जा रहीं थीं….पुलिस ने पकड़ा

Woman Sarpanch suspend: अंबाला में महिला सरपंच गिरफ्तार:आत्मदाह करने जा रहीं थीं, पुलिस ने पकड़ा; कल हुई थी सस्पेंड

 

Woman Sarpanch suspend: हरियाणा के अंबाला जिले के शाहजदपुर में आत्मदाह की धमकी देने वाली महिला सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह त्रिवेणी चौक के पास खुद को आग लगाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले महिला सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ गांव में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। त्रिवेणी चौक पहुंचकर उन्होंने मंच से सम्बोधन भी दिया, जिसमें उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने हालात को बिगड़ने से पहले उन्हें हिरासत में ले लिया और आत्मदाह की कोशिश को नाकाम कर दिया। मामले को लेकर अब प्रशासन और पंचायत विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button