ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: सैनी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Haryana News: हरियाणा में देर रात 7596 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी…Group D का Result हुआ जारी”

 

Haryana News: हरियाणा में बुधवार देर रात को ग्रुप डी की भर्ती का रिजल्ट जारी किया गया। रात 10 बजकर10 मिनट पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा- मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि ग्रुप D के 7596 पदों का परिणाम आज आयोग की ओर से घोषित कर दिया गया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने आपको यह सफलता दिलाई है। अभ्यर्थी HSSC की वेबसाइट http://hssc.gov.in/result पर रिजल्ट देख सकते हैं।

बता दें कि आयोग ने 2023 में हुई परीक्षा का यह रिजल्ट जारी किया है। यह रिजल्ट आरक्षण और कुछ कोर्ट कारणों से अटका हुआ था।

इसके साथ ही ये अभ्यर्थी भी उस लाइन में लग गए हैं, जिसमें पहले से ही खड़े हजारों सेलेक्टेड युवा विभागों में नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इनका सिलेक्शन सैनी सरकार के पिछले टर्म में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button