Arjun Chautala: भगवंत मान SYL की मीटिंग में होश में आएं, शराब पी कर न आएं
Arjun Chautala: Bhagwant Mann should come to SYL meeting in a sober state, he should not come drunk
Arjun chautala: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जो कहते हैं कि यह पंजाब का पानी है किसी को नहीं देंगे, वो कौन से कुएं से एसवाईएल का पानी खोद कर लाए हैं
मान एक तरफ तो हरियाणा को पानी नहीं देने की बात करते हैं, दूसरी तरफ पाकिस्तान जाने वाले पानी को वो रोकते नहीं हैं
एसवाईएल पर कोर्ट की अवमानना कांग्रेस सरकार में हुई थी, हुडा साहब बताएं कि क्या वे अपने संगठन के खिलाफ जाने की हिम्मत रखते हैं?
अनिल विज एक वक्त में खुद ही सरकार होते थे, लेकिन अब हालात यह है कि उनको भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखना पड़ रहा है
चंडीगढ़, 8 जुलाई। एसवाईएल को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की बुधवार को केंद्रीय मंत्री के साथ होने वाली बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस बैठक में होश में आएं, शराब पी कर न आएं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जो कहते हैं कि यह पंजाब का पानी है किसी को नहीं देंग, वो कौन से कुंए से एसवाईएल का पानी खोद कर लाए हैं। एसवाईएल का पानी तो सियाचिन ग्लेशियर से आता है, तो यह पंजाब का पानी कैसे हुआ? पानी एक प्राकृतिक संसाधन है जिस पर किसी राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश का अधिकार होता है। सतलुज यमुना लिंक विवाद पर केंद्र की मध्यस्थता में पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच बुधवार को दिल्ली होगी बातचीत। भगवंत मान पानी के मुद्दे पर कोरी राजनीतिक कर रहे हैं। मान एक तरफ तो हरियाणा को पानी नहीं देने की बात करते हैं। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान जाने वाले पानी को वो रोकते नहीं हैं।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा एसवाईएल नहर पर बातचीत की बजाय सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का मामला शुरू करने के बयान को अर्जुन चौटाला ने कोरा दिखावा बताते हुए कहा कि सबसे पहले एसवाईएल पर कोर्ट की अवमानना कांग्रेस सरकार में हुई थी। हुडा साहब बताएं कि क्या वे अपने संगठन के खिलाफ जाने की हिम्मत रखते हैं? एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा है। हरियाणा का हक। हरियाणा को पानी मिलना चाहिए। केंद्र सरकार को जल बंटवारे का समाधान करवाना चाहिए। इनेलो ने पहले भी पानी की लड़ाई लड़ी है और भविष्य में भी लड़ाई लड़ेंगे। यदि पंजाब ने पानी देने में कोई रुकावट पैदा की तो पंजाब को जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया जाएगा।
कानून व्यवस्था को लेकर अर्जुन चौटाला ने सरकार पर झूठी पीठ थपथपाने के आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। हालात ऐसे हैं की बहुत सारे मामलों में तो एफआईआर तक दर्ज नहीं होते है। हरियाणा में जब तक रोजगार नहीं बढ़ेगा अपराध जब तक कम नहीं होगा ।
ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल विज के मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड को पत्र लिखने पर अर्जुन चौटाला ने कहा कि अनिल विज एक वक्त में खुद ही सरकार होते थे। लेकिन अब हालात यह है कि उनको भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखना पड़ रहा है। यह दर्शाता है कि बीजेपी संगठन में किस तरीके से काम करने वालों को ही खत्म कर दिया जाता है।