ब्रेकिंग न्यूज़वायरल

Rajsthan Plane Crash: राजस्थान में प्लेन क्रैश से मचा हड़कंप, चूरू के इस गांव में मची अफरा-तफरी

Rajsthan Plane Crash: राजस्थान में प्लेन क्रैश से मचा हड़कंप, चूरू के भानुदा गांव में मची अफरा-तफरी, मिसाइल फटने जैसी आई आवाज

 

Rajsthan Plane Crash: चुरू के भानुदा गांव में प्लैन क्रैश की खबर है.

इंडियन एयरफोर्स का एक फाइटर प्लैन रतनगढ़ में क्रैश हुआ है. चश्मदीदों के अनुसार इस प्लैन क्रैश में से 2-3 लोग हताहत हुए हैं.

 

चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में प्लेन क्रैश की सूचना से सनसनी फैल गई है.

स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही राजलदेसर थाने से पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हो गई है.

इंडियन एयरफोर्स के एक फाइटर प्लैन क्रैश होने की सूचना है.

मौके पर मौजूद चश्मदीद प्रेम सिंह ने बताया कि विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया था.

इसके बाद जमीन पर गिरते ही विमान के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए और खेतों में आग लग गई.

विमान का मलबा चारों तरफ फैला हुआ है. यह घटना दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर हुई है.

चश्मदीदों का कहना है कि विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी कोई सूचना नहीं की लेकिन यहां यहां शवों के टुकड़े बिखरे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button