New Youtube Policies 2025: 15 जुलाई से बदल जाएंगे YouTube के नियम, AI कंटेंट वालों पर पड़ेगी गाज
New Youtube Policies 2025: 15 जुलाई से बदल जाएंगे YouTube के नियम, अब चलेगा सिर्फ ओरिजिनल कंटेंट।
New Youtube Policies 2025: क्या आप भी YouTube पर AI से वीडियो बनाकर पैसे कमा रहे हैं या ऐसा करने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है।
दरअसल, YouTube अपने मॉनेटाइजेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह नया बदलाव 15 जुलाई से लागू होने वाला है। इस बदलाव के साथ, कंपनी ओरिजिनल और हाई वैल्यू कंटेंट को ही बढ़ावा देगी।
पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि काफी लोग AI से Video बनाकर अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं, जिससे ओरिजिनल कंटेंट क्रिएटर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अब कंपनी अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव करने जा रही है।
YouTube Channel Rule Change: यूट्यूब मोनेटाइजेशन सिस्टम में 15 जुलाई से बड़ा बदलाव करने जा रहा है।
कंपनी ओरिजिनल और हाई वैल्यू कंटेंट को बढ़ावा देगी।
AI से वीडियो बनाकर कमाई करने वालों पर सख्ती होगी।
एक ही वीडियो को बार-बार अपलोड करने वाले और AI जनरेटेड कंटेंट का इस्तेमाल करने वाले चैनल्स डिमोनेटाइज होंगे।
जो क्रिएटर्स खुद कंटेंट बनाते हैं उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
क्या है नया बदलाव?
यूट्यूब अब ऐसे चैनल्स पर सख्ती करने वाला है जो एक ही वीडियो को बार-बार अपलोड करते हैं। कुछ चैनल्स तो सिर्फ व्यूज और ऐड रेवेन्यू के लिए दिन में दर्जनों वीडियो पोस्ट करते हैं।
जबकि कुछ बिना किसी ह्यूमन एफर्ट और वैल्यू के पूरी तरह से AI जनरेटेड कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अब नए नियमों के बाद इन गतिविधियों को स्पैम और आर्टिफीसियल एक्टिविटी माना जाएगा और ऐसा करने वाले चैनल्स को डिमोनेटाइज कर दिया जाएगा।
केसे करे अपने चैनल को सुरक्षित?
सभी चैनल धारक आज ही अपने YouTube से अभी कापीराइट और AI से बनाई गई वीडियो को डिलीट कर दे और समय रहते अपने चैनल को सुरक्षित कर अपने चैनल को बचाया जा सकता है